Apr 10, 2026

कैसरगंज नगर पंचायत में तीन नए सभासदों ने ली शपथ, संख्या पहुंची 19

 कैसरगंज नगर पंचायत में तीन नए सभासदों ने ली शपथ, संख्या पहुंची 19

कैसरगंज नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को एसडीएम अखिलेश सिंह ने शासन द्वारा मनोनीत तीन सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसडीएम ने सभी सभासदों से नगर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की अपेक्षा की।शपथ लेने वाले मनोनीत सभासदों में पवन कुमार सिंह, अनिल सोनी 'अन्ना' और राम सतीश वर्मा शामिल थे। इन तीनों के मनोनीत होने के बाद नगर पंचायत कैसरगंज में सभासदों की कुल संख्या 19 हो गई है।शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, भाजपा कैसरगंज के विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन और बादशाह सिंह शामिल थे। सभी अतिथियों ने मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि सभी सभासदों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना चाहिए। मनोनीत सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

इस पूरे कार्यक्रम का संचालन नगर पंचायत कैसरगंज के अधिशासी अधिकारी शिवम द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर सुबेद वर्मा, शिव सहाय सिंह, नीरज श्रीवास्तव, मन्नू सिंह, बदलू महाराज, संजय सिंह, पंकज सिंह, सुशील सिंह, सभासद हीरालाल मौर्य, उमेश सिंह फौजी, विनय प्रताप सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments: