Apr 11, 2026

सघन बस्ती में लगी आग हवा से बढ़ रहीं लपटें



मोहल्ला वासियों में फैली दहशत 

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित कस्बे के भैरव नाथ मोहल्ले में अचानक आग की लपटों ने सबके होश उड़ा दिए, सघन बस्ती में लगी आग को बुझाने में लोग जुटे हुए हैं। सूचना पर प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। बड़ी हैरानी वाली बात यह है कि जहां आग लगी है वहीं बगल में टॉवर भी लगा है, रास्ता तंग होने की वजह से बड़ा दमकल वाहन नहीं पहुंच पा रहा है। फिलहाल दमकल कर्मी और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

No comments: