बस्ती - शादी समारोह में बार-बार रसगुल्ला मांगना बच्चे को बहुत महंगा पड़ गया,रसगुल्ला मांगने पर बच्चे को भट्टी में झोंक दिया गया। हलवाई पर बच्चे को भट्टी में फेंकने का आरोप लगा है, भट्ठी में झोंके जाने से 11 वर्षीय बच्चे का चेहरा झुलस गया। आनन - फानन में बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा मां के साथ नानी के घर शादी में गया था।
घटना छावनी थानाक्षेत्र के मलौली गोसाई की है।
No comments:
Post a Comment