आयरन की कमी से पेड़ी गन्ने की पत्तियां पीली, उपज पर भारी संकट
कैसरगंज: पार्ले कंपनी के उप मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पेड़ी गन्ने के प्लाटों का निरीक्षण किया। अधिकांश खेतों में आयरन की भारी कमी पाई गई, जिससे पत्तियां पीली पड़ रही हैं और फसल की बढ़वार रुक गई है। आगे चलकर उपज में भारी नुकसान हो सकता है।तत्काल उपाय: 10 किलो फेरस सल्फेट का छिड़काव करें, सिंचाई अनिवार्यसंजीव राठी ने सलाह दी कि आयरन की पूर्ति के लिए 10 किलो फेरस सल्फेट तुरंत प्रयोग करें और सिंचाई कर दें। कहीं-कहीं अर्ली शूट बोरर व टॉप बोरर का भी प्रकोप दिखा, जहां गन्ने की गोभ सूख रही है। प्रभावित पौधों को जमीन से 2 इंच नीचे काट दें, ताकि दूसरा कल्ला निकले। इसके बाद कोराजन की 150 मिली मात्रा को 400 लीटर पानी में घोलकर शाम को लाइन में ड्रेंचिंग करें और 24 घंटे में सिंचाई करें।उपज बढ़ाने हेतु कंपनी से सब्सिडी पर स्प्रे सामग्री लेंपेड़ी गन्ने की पैदावार बढ़ाने के लिए पर्णीय छिड़काव जरूरी है। कंपनी भारी अनुदान पर उपलब्ध करा रही है: एनपीके 0:52:34 (1 किलो), इमिडा कीटनाशक (100 मिली), माइक्रोशक्ति (500 मिली) व हरित प्लस ऑर्गेनिक (500 ग्राम)। अप्रैल-मई में कम से कम दो स्प्रे करें। स्प्रे सामग्री के लिए संबंधित सुपरवाइजर से संपर्क करें।भ्रमण में पार्ले के अधिकारी आदर्श परमार, सुनील, लव कुश व तोहिद भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में किसान अपने खेतों पर उपस्थित होकर सलाह लेते नजर आए। सभी किसान इस योजना का लाभ उठाएं ताकि पेड़ी गन्ने की उपज में इजाफा हो।
No comments:
Post a Comment