Apr 17, 2026

बहराइच: एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने ली परेड की सलामी, शस्त्रागार से स्वच्छता तक हर जगह दिए सख्त निर्देश

 बहराइच: एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने ली परेड की सलामी, शस्त्रागार से स्वच्छता तक हर जगह दिए सख्त निर्देश

बहराइच, 17 अप्रैल 2026। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने आज रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया। परेड की सलामी ग्रहण करते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच की और ड्यूटी के दौरान उच्च गुणवत्ता वाली वर्दी पहनने तथा जनता से शिष्ट व्यवहार करने के निर्देश दिए।

परेड में अनुशासन व एकरूपता सुनिश्चित करने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई। इसके बाद शस्त्रों का निरीक्षण कर परिवहन शाखा (एमटी), क्षेत्राधिकारी लाइन कार्यालय, शस्त्रागार, आरटीसी मेस व अन्य इकाइयों का दौरा किया। शस्त्रागार में हथियारों के रखरखाव व रिकॉर्ड की गहन जांच के दौरान आवश्यक निर्देश दिए।एसपी ने पुलिस लाइन परिसर की सफाई व्यवस्था परखी और स्वच्छता बनाए रखने को कहा। आदेश कक्ष में गार्ड रजिस्टर देखे तथा गार्ड कमांडरों को सुरक्षा के सख्त दिशा-निर्देश दिए। आगामी पासिंग आउट परेड के लिए एसएसबी बैंड की तैयारियों का भी जायजा लिया।

No comments: