गोण्डा - बीच बाजार महिलाओं से मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। मामला नवाबगंज थानाक्षेत्र से जुड़ा है, जहां बीच बाजार में सरेआम बाल खींचकर महिला को जमीन पर गिराकर पिटाई की गई। बताया जा रहा है कि शादी की खरीदारी के दौरान मारपीट हुई,पीड़िता की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मिल रही जानकारी के मुताबिक दोनो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर मामला हुआ।
No comments:
Post a Comment