गोण्डा - पंजाब नेशनल बैंक के बीसी संचालक ने ग्राहकों से धोखाधड़ी की, मामले की शिकायत पर सीओ को जांच सौंपी गई है। आरोप है कि आधार कार्ड और मोबाइल से दूसरे बैंकों में फर्जी खाते खोले गए और फर्जी खाते खोलकर सरकारी योजना का पैसा डकारा गया। आरोप यह भी है कि NSDL खाते से सम्मान निधि और पेंशन का भी पैसा डकार लिया गया। ऋषभ प्रताप नाम का युवक महाराजगंज चौराहे पर बीसी चला रहा था,मामला सामने आने पर बैंक बंद कर आरोपी गायब हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सीओ करनैलगंज को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है।
Apr 16, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment