गोण्डा - मंडल मुख्यालय स्थित श्री रघुकुल विद्या पीठ कालेज की छात्रा नैन्सी ने अपनी मेहनत की बदौलत हाईस्कूल परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। शुरू से ही पढ़ाई के प्रति जागरूक और समर्पित रही नैन्सी सिंह परसपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरैना निवासी पूर्व प्रधान सरफराज सिंह की सुपौत्री व राघवेंद्र प्रताप सिंह की बड़ी बेटी हैं। अपनी मेहनत की बदौलत हाईस्कूल की परीक्षा में नैन्सी सिंह ने 89.4 अंक अर्जित किया है,मन में कुछ करने की तमन्ना रखने वाली नैन्सी सिंह की गणना कॉलेज के होनहार छात्रों में है। नैन्सी की इस कामयाबी पर गुरुजनों,सगे संबंधियों, रिश्तेदारों तथा परिवारी जनों द्वारा शुभकामना मिल रही है।
Apr 15, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment