गोण्डा - रविवार जनपद गोण्डा के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं द्वारा बिछडे जोड़ों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 01 जोड़े को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया।
इस दौरान परिवार परामर्श केन्द्र में यशोदानंदन त्रिपाठी, शशि कुमार भारती, गंगाधर शुक्ल, राम मंगल कन्नौजिया, श्रीमती अनीता यादव प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, उ0नि0 बृजेश कुमार चौबे, मु0आ0 सुभाष सिंह चौहान, म0आ0 शाहिना बानो, म0आ0 नितांशी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment