ITC चौपाल महोत्सव 2026: PNB ने बहराइच के चौपाल सागर में किसानों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
बहराइच, 14 मार्च 2026: ITC चौपाल महोत्सव 2026 का आयोजन जिले के चौपाल सागर में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने विशेष स्टाल लगाकर किसानों को बैंक की विभिन्न लाभकारी योजनाओं तथा सरकारी सब्सिडी की विस्तृत जानकारी प्रदान की।महोत्सव में PNB के उप-मंडल प्रमुख श्री आशुतोष जी, जिला समन्वयक श्री नवीन जी सहित बैंक के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों से सीधा संवाद कर ऋण सुविधाओं, बीमा योजनाओं और सब्सिडी लाभों के बारे में जागरूक किया।इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समाज को एक मंच पर लाकर जानकारी, मनोरंजन और किसान सम्मान को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में कृषि से जुड़ी उपयोगी जानकारियां, नई तकनीकों का प्रदर्शन तथा किसानों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए गए, जिससे सैकड़ों किसानों को लाभ हुआ।

No comments:
Post a Comment