Mar 3, 2026

होलिका दहन को लेकर रात में हुई कहासुनी, सुबह हो गया खूनी संघर्ष

कानपुर देहात - रात में होलिका दहन को लेकर कहासुनी ने सुबह खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद के दौरान दो पक्षों में खूब जमकर चले लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। खूनी संघर्ष में 5 लोग घायल हो गए जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, होलिका दहन मामले में सोमवार की रात विवाद शुरू हुआ था और अगली सुबह जमकर मारपीट हुई। घटना अमराहट क्षेत्र के मनसापुर की है।

No comments: