Mar 27, 2026

एलपीजी सिलेण्डरों के अवैध परिवहन व भण्डारण करने के तीन आरोपियों को भेजा गया जेल

 
गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा एलपीजी सिलेण्डरों के अवैध परिवहन व भण्डारण करने के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 01 कार व 14 अदद गैस सिलेण्डर बरामद किए गए । 
जनपद गोण्डा में अवैध एलपीजी गैस सिलेंडरों के भण्डारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत दिनांक 26.03.2026 को थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 कार 03 अभियुक्तों के कब्जे से कुल 14 घरेलू गैस सिलेण्डर  बरामद किए गए । जांच में पाया गया कि अभियुक्त द्वारा गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण कर कालाबाजारी की जा रही थी, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम व संबंधित नियमों का उल्लंघन है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक विकास खण्ड परसपुर की जाँच के पश्चात जिलाधिकारी महोदया जनपद गोण्डा के अनुमोदित प्रा0 पत्र पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया ।

अभियुक्त का विवरण
1. बृजेश कुमार पासवान उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र श्री मिश्रीलाल निवासी ग्राम खैरा थाना परसपुर जनपद गोण्डा, 
2. अंगद पासवान उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र श्री गोली निवासी ग्राम अकौनी डरौली डीहा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा, 
3. राम दुलारे मौर्या उम्र करीब 28 वर्षपुत्र श्री सुकई निवासी ग्राम अकौनी डरौली डीहा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा ।


No comments: