करनैलगंज/ गोण्डा - तेज रफ्तार दो बाइक सवारों में आमने - सामने टक्कर हो गई, जिसमें भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष के भाई कुलदीप मिश्रा सहित दो अन्य लोग घायल हो गए, घायलों में कुलदीप की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी भारतीय जनता पार्टी के युवा मंडल अध्यक्ष व सक्रिय कार्यकर्ता अनूप मिश्रा के भाई कुलदीप मिश्रा करनैलगंज से पहाड़ापुर की तरफ जा रहे थे, तभी मनोकामना गैस एजेंसी के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से टकरा गए। सड़क दुर्घटना में कुलदीप मिश्रा गम्भीर रूप से घायल हो गए, उनके साथ बाइक पर बैठे लोग भी काफी चोटिल हो गए। घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने कुलदीप मिश्रा, बृजेंद्र पाठक व पवन सिंह को गोण्डा रेफर कर दिया। पवन सिंह दुर्गापुरवा कटरा बाजार निवासी बताए जा रहे हैं।
Mar 4, 2026
सड़क दुर्घटना में भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष के भाई सहित दो घायल, नाजुक हालात में गोण्डा रेफर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment