Mar 29, 2026

हिस्ट्रीशीटर बन गया मनोनीत सभासद, दर्ज हैं कई मामले

बस्ती - हरैया का हिस्ट्रीशीटर मनोनीत सभासद बन गया,
उस पर तस्करी और हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर दीपक चौहान को मनोनीत सभासद बनाया गया है, जो 2018 और 2020 में जेल भेजा जा चुका है। दीपक पर एनडीपीएस एक्ट जैसे संगीन मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं, वर्तमान थानाध्यक्ष द्वारा उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई जिसमें 2018 में वह हरैया थाने से जेल जा चुका है । दीपक 2020 में अयोध्या में गांजा तस्करी मामले में आरोपी है,शासन द्वारा नामित किए जाने पर फोटो वायरल है।

No comments: