Mar 27, 2026

प्रेमी ने शादी से किया इनकार, तो प्रेमिका ने खाया जहर

इटावा - प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो प्रेमिका ने अपनी जान दे दिया। बताया जा रहा है कि प्रेमी के शादी से मुकरने पर प्रेमिका ने जहर खा लिया,
इलाज के दौरान 20 वर्षीय प्रिया की मौत हो गई। पिता ने प्रेमी और परिजनों पर गम्भीर आरोप लगाए हैं,
आरोप है कि पहले प्रेमी बहला-फुसलाकर ले गया था। 
मामले में पीड़ित पिता द्वारा आरोपी शिवम पर मुकदमा दर्ज कराया गया था,शादी का झांसा देकर मामला वापस कराया था। आरोप है कि प्रेमी ने 5 लाख रुपये की मांग की। पूरा मामला इटावा के कोतवाली भरथना क्षेत्र से जुड़ा है।

No comments: