Mar 18, 2026

किसान दिवस की बैठक में अब विद्युत विभाग एवं वन विभाग के लगेंगे कैम्प-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने की किसान दिवस के अवसर पर किसानों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक दिए आवश्यक निर्देश

गोण्डा - माह के तीसरे बुधवार के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार गोण्डा में किसान दिवस की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उपकृषि निदेशक ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी की अनुमति से बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की। 

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने गेहूँ खरीद के विषय में विभाग द्वारा की गई व्यवस्था के संबंध में कृषकों को जानकारी दी। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई ने विभाग द्वारा किसानों के लिए संचालित कार्यक्रमों के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई। गत माह आयोजित हुई बैठक में कृषकों के द्वारा उपलब्ध कराई गई 15 समस्याओं के निराकरण के प्रगति के विषय में चर्चा की गई तथा वर्तमान बैठक में कुल 09 कृषकों के द्वारा अपनी समस्याएं बैठक में प्रस्तुत की गईं, जिनमें से अधिकतर समस्याएं छुट्टा पशुओं एवं चकबंदी विभाग से संबंधित थीं। 

बैठक में जिलाधिकारी ने बिजली विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश है कि वे अगले माह से आयोजित होने वाली किसान दिवस की बैठकों में प्रातः 10:00 बजे से ही आयोजन स्थल पर अपना एक समाधान शिविर लगाकर विद्युत विभाग तथा वन विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण त्वरित आधार पर निस्तारण करें। 
उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उपकृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं शुक्ला प्रसाद शुक्ला, श्री ओमप्रकाश पांडे, अनिल चंद्र पांडे, नंदकुमार आनंद, सत्येंद्र दुबे,  शिवकुमार दुबे, शिवराम उपाध्याय आदि कृषक प्रतिनिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

No comments: