Mar 18, 2026

उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था शाखा की बैठक संपन्न

गोण्डा - बुधवार को पेंशनर कक्ष में उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था शाखा जनपद गोंडा का अधिवेशन ,/बैठक संपन्न हुई ,इस बैठक में उत्तर प्रदेश पेंशन .कल्याण संस्था लखनऊ के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्निहोत्री ,कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष एसके मल्होत्रा की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई जिसमें संगठन के कार्यों की चर्चा जनपदीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी ने की जनपद अध्यक्ष  के. बी. सिंह ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की lतत्पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष श्याम सुंदर  अग्निहोत्री की अध्यक्षता में प्रांत के समस्त पदाधिकारी की उपस्थिति में जनपद से उपस्थित सदस्यों से हाथ उठाकर पूछा गया कि यदि आप सभी वर्तमान कार्यकारिणी से संतुष्ट हैं और इसी कार्यकारिणी को आगे जारी रखना चाहते हैं तो सभी  अपना हाथ उठाकर सहमत व्यक्त करें,लोगों ने अपनी सहमत व्यक्त करते हुए हाथ उठाया, इसके पश्चात प्रांतीय पदाधिकारी  गण ने इसी कार्यकारिणी को को आगे के लिए पुनः चयनित  कर दिया गया ।

No comments: