Mar 25, 2026

पेंशनर्स कल्याण समिति ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

गोण्डा - बुधवार को जिला पंचायत के सामने संयुक्त पेंशन कल्याण समिति, देवी पाटन मंडल शाखा गोंडा के तत्वाधान में विभिन्न विभागों के सैकड़ो पेंशनर्स ने काला दिवस मनाया और अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर  धरना दिया। धरने की अध्यक्षता श्रीराम शुक्ला संयोजक संयुक्त पेंशन कल्याण संस्था गोंडा ने की। कार्यक्रम में सहसंयोजक पी.पी. द्विवेदी, अर्जुन सिंह, वीरेंद्र नाथ पांडे लाल बहादुर खान, गुलाब चंद्र तिवारी सहसंयोजक  के. वी. सिंह, अनिल श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे । इस दौरान वक्ताओं में प्रमुख रूप से डॉक्टर शेर बहादुर सिंह, शिव मूर्ति मिश्रा, प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव का नाम उल्लेखनीय रहा । उपरोक्त सभी पदाधिकारी ने धरने को संबोधित किया धरने में प्रमुख उपस्थित लोगों में उत्तम प्रसाद शुक्ला प्रदीप कुमार श्रीवास्तव डॉक्टर स्क विश्वास आबिद हुसैन रसूलुल्लाह खान एमके त्रिपाठी और शंकर कुशवाहा उपस्थित रहेl और अंत में अपर जिलाधिकारी ने धरना स्थल पर आकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन लिया। धरने का संचालन अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

No comments: