Mar 2, 2026

दिल दहलाने वाली घटना युवक ने अपने ही परिवार के चार लोगों को मार डाला

बहराइच - बहराइच रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर रुदल रामगांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां संपत्ति के विवाद में युवक ने परिवार के 4 लोगों की हत्या कर डाली। जिले से सनसनीखेज खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है, संपत्ति विवाद के चलते निरंकार नाम के एक युवक ने अपने ही परिवार पर हमला बोल दिया, आरोप है कि आरोपी युवक ने अपने माता, पिता, दादी और बहन की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के दौरान आरोपी ने अपने बड़े भाई पर भी हमला किया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बच गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी निरंकार ने सिर पर ईंट से वार कर खुद को भी घायल कर लिया। घटना की सूचना पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

No comments: