Mar 3, 2026

बड़ा हादसा, डबल टेकर बस ने कार में मारी टक्कर,6 की मौत, कई गम्भीर

लखनऊ - हाथरस में बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां हादसे में 6 की मौत की खबर आ रही है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसा थाना सादाबाद के यमुना एक्सप्रेस-वे पर उस वक्त हुआ जब डबल डेकर बस ने कार को टक्कर मार दिया। घटना के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई, हादसा इतना तेज था कि कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया गया। जिले के बड़े आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

No comments: