Mar 3, 2026

चार माह पूर्व अपहृत बालिका मामले में पुलिस ने 25,000/- के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 
करनैलगंज/ गोण्डा - चार माह पूर्व नाबालिक बालिका अपहरण मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पर पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था। मामले में पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बीते 26.10.2025 को थाना को0 कर्नलगंज की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना को0 कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 25.10.2025 की रात्रि लगभग 2:30 बजे मेरी 13 वर्षीय पुत्री घर के बरामदे से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। मामले में पीड़िता द्वारा गांव के कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान प्रकाश में आया आरोपी अभियुक्त करन गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था। वहीं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा दिनांक 13.01.2026 को अभियुक्त करन सिंह की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु 25,000/-का ईनाम घोषित किया गया था। इसी बीच 03.03.2026 को थाना को0 कर्नलगंज की टीम द्वारा 25,000/- रू0 के इनामिया अभियुक्त करन सिंह को जरवल रोड झुकिया ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. करन सिंह पुत्र लल्लू सिंह नि0 लालेमऊ थाना को0 कर्नलगंज जनपद गोण्डा।


No comments: