Mar 19, 2026

जिलाबदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, 06 माह के लिए किया गया था जिलाबदर



 गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना उमरी बेगमगंज पुलिस द्वारा 06 माह हेतु जिला बदर किये गये अभियुक्त शेषनरायण तिवारी पुत्र बृज बहादुर तिवारी निवासी ग्राम गभौरा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को उसके घर ग्राम गभौरा से गिरफ्तार किया गया जिसके आधार पर मु0अ0सं0- 59/2026, धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

विगत दिनांक 18.03.2026 को थाना उमरी बेगमगंज पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे । सूचना प्राप्त हुई कि एक जिला बदर अपराधी अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है । प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा जिला बदर अभियुक्त शेषनरायण तिवारी को ग्राम गभौरा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधि0 के तहत श्रीमान जिलाधिकारी गोण्डा के आदेश पर दिनांक 04.10.2025 से 06 माह के लिए जनपद सीमा से बाहर रहने हेतु जिला बदर किया गया था ।  गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर पर मु0अ0सं0- 59/2026, धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।  
  

No comments: