Feb 23, 2026

अधिवक्ता हत्याकांड : तीन हत्याभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


हत्या में सगे भाई का भी नाम शामिल

गोण्डा - गोण्डा एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-105/25 धारा 191(2),190,115(2),117(2),103(1),109,351(3) बीएनएस से संबंधित 03 वांछित अभियुक्तों-01. हरिशरण मिश्रा पुत्र रामगुलाम मिश्रा, 02. रामकेवल मिश्रा पुत्र स्व0 राजेश्वरी मिश्रा, 03. संतोष कुमार मिश्रा पुत्र गंगाशरण मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। 

जानिए क्या है पूरा मामला 
विगत 22.02.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत सुदईपुरवा दत्तनगर में दो पक्षों में जो आपस में सगे भाई पट्टीदार है के बीच जमीन के कब्जेदारी को लेकर विवाद व मारपीट हो गयी है। घटना में 03 लोग सुभाष चन्द्र मिश्रा, विश्वास चन्द्र मिश्रा व आकाश मिश्रा घायल हो गए जिन्हे पुलिस द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान सुभाष चन्द्र मिश्रा पुत्र स्व0 पारस नाथ मिश्रा की मृत्यु हो गयी। प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कर्नलगंज में मृतक के सगे भाई अरूण मिश्रा पुत्र स्व0 पारसनाथ मिश्रा समेत 04 नामजद व अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर तत्काल आरोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्र0नि0 को0 कर्नलगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिसमें थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 नामजद अभियुक्तों- 01. हरिशरण मिश्रा पुत्र रामगुलाम मिश्रा, 02. रामकेवल मिश्रा पुत्र स्व0 राजेश्वरी मिश्रा, 03. संतोष कुमार मिश्रा पुत्र गंगाशरण मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

अभियुक्तगण का नाम पता
01. हरिशरण मिश्रा पुत्र रामगुलाम मिश्रा नि0 सुदईपुरवा दत्तनगर थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा। 
02. रामकेवल मिश्रा पुत्र स्व0 राजेश्वरी मिश्रा नि0 सुदईपुरवा दत्तनगर थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
03. संतोष कुमार मिश्रा पुत्र गंगाशरण मिश्रा नि0 सुदईपुरवा दत्तनगर थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा। 

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-105/25 धारा 191(2),190,115(2),117(2),103(1),109,351(3) बीएनएस थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।


No comments: