Feb 6, 2026

सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत

गोण्डा - तरबगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत रगड़गंज बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक महिला की मौत हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक परसपुर - रगड़गंज मार्ग पर दो डंपरों की टक्कर हो गई जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में महिला बीच सड़क पर गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दंपत्ति बाराबंकी के टिकैत नगर से आया था आया था और घर वापस लौटते वक्त हादसा हो गया।

No comments: