Feb 26, 2026

छः दिन से लापता युवक का नदी में मिला शव, मचा कोहराम, गोण्डा की घटना

गोण्डा - लापता युवक का नदी में शव मिलने से कोहराम मच गया, मामले में परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मृतक जिले के कौड़िया थानाक्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, मृतक संजय बीते 6 दिन से लापता था । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

No comments: