करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से बहुत शर्मनाक खबर सामने आ रही है जहां 15 वर्षीय नाबालिक पुत्री जो कान से बहरी एवं कम अक्ल की बताई जा रही है, जिसके साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया और किसी से बताने पर मारने की धमकी दी गई थी। मामला तब खुला जब नाबालिक बच्ची ने एक बच्ची को जन्म दिया और परिजनों की पूछताक्ष में आरोपी की करतूत सामने आई। मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में ए एसपी द्वारा बताया गया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा जच्चा, बच्चा को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। बताते चलें कि मामले में पीड़ित पिता द्वारा ज्योतिष काल सेन्टर संचालक अमिताभ तिवारी पुत्र संजय तिवारी ग्राम कुतुबपुर सिलपोहनिया के खिलाफ तहरीर देकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था।
Feb 26, 2026
नाबालिक बच्ची के गर्भवती होने का मामला,आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment