करनैलगंज /गोण्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मुंडेरवा निवासी दीपक सिंह ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनका चयन गुरु काशी विश्वविद्यालय भटिंडा (पंजाब) में प्रोफेसर के पद पर हुआ है इन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए सफलता हासिल करके पीएचडी में अध्ययनरत रहते हुए पटना के एक महाविद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
दीपक सिंह प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा करनैलगंज में ग्रहण की है
दीपक सिंह एक शिक्षा-समर्पित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके पिता अर्जुन सिंह कई पेंट कम्पनियों में केमिस्ट के पद पर कार्यरत रहे। परिवार की यही शैक्षिक परंपरा दीपक सिंह के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत बनी।
उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री वी.के. श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रवि प्रताप सिंह सहित समस्त स्टॉफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इसके साथ ही ग्राम मुंडेरवा के के० डी० सिंह एडवोकेट, दिनेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक पीएम श्री कंपोजिट स्कूल कर्नलगंज, रवि प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय धौरहरा, अरविंद सिंह एडवोकेट (हाईकोर्ट), विवेक सिंह (जिला पंचायत सदस्य कर्नलगंज द्वितीय) भाई अश्वनी सिंह एवं अन्य क्षेत्रीय लोगों ने बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की।
No comments:
Post a Comment