Feb 12, 2026

संदिग्ध हालत में मिला कांटा बाबू का शव, लालेमऊ में थे तैनात

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में चांगेरिया स्थित रेलवे गुमटी के पास संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच - पड़ताल में जुटी है। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत विवियपुर अवधूत नगर रविदत्त सिंह पुत्र हौसला सिंह 58 के रूप में हुई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक रविदत्त सिंह जरवल चीनी मिल के लालेमऊ में बतौर कांटा बाबू तैनात थे। चर्चा है कि ट्रेन हादसे में रवि दत्त सिंह की मौत हुई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments: