Feb 24, 2026

सुभाष मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार


 गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नेतृत्व में थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-105/26 धारा 191(2),190,115(2),117(2),103(1),109,351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त- अरूण मिश्रा पुत्र स्व0 पारसनाथ मिश्रा जो मृतक सुभाष चंद्र मिश्रा जी का सगा भाई है ,को गिरफ्तार कर लिया गया । 

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 22.02.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत सुदईपुरवा दत्तनगर में दो पक्षों में जो आपस में सगे भाई पट्टीदार है के बीच जमीन के कब्जेदारी को लेकर विवाद व मारपीट हो गयी है जिसमें घायल सुभाष चंद्र मिश्रा पुत्र  स्व0 पारसनाथ मिश्रा जी की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई , प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कर्नलगंज में मृतक के सगे भाई अरूण मिश्रा पुत्र स्व0 पारसनाथ मिश्रा समेत 04 नामजद व अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर तत्काल आरोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्र0नि0 को0 कर्नलगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिसमें दिनांक 23.02.2025 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा आज दिनांक 24.02.2026 को फरार चल रहे आरोपी अभियुक्त अरूण मिश्रा पुत्र स्व0 पारसनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

अभियुक्त का नाम पता
01. अरूण मिश्रा पुत्र स्व0 पारसनाथ मिश्रा नि0 सुदईपुरवा दत्तनगर थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा। 


No comments: