Feb 26, 2026

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण मनाने की अपील: कुंडासर चौकी पर पीस कमेटी की बैठक

 रंग में भंग डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: दीपक सिंह

गजाधरपुर (बहराइच): फखरपुर थाने की कुंडासर चौकी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। आगामी होली, ईद और रमजान जैसे त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर चौकी क्षेत्र के गांवों के सभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों से चर्चा की गई।लोगों से होलिका दहन स्थलों और संभावित विवादों की जानकारी ली गई, जिसके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। चौकी इंचार्ज दीपक सिंह व एसआई संजीव वर्मा के नेतृत्व में हुई इस बैठक में उपस्थितजनों से त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की गई। दीपक सिंह ने चेतावनी दी कि शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।मौके पर कुंडासर प्रधान अजय सिंह, अनिल सिंह, रजी अहमद, रिजवान अहमद, राहुल सिंह, प्रमोद कुमार, सदाम अहमद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


No comments: