Feb 7, 2026

घाघराघाट पुल को लेकर बढ़ी सरगर्मी, विधायकों के बाद सीएम से मिले भाजपा नेता

लखनऊ - जर्जर हो चुके संजय सेतु मामले को लेकर नेताओं का मुख्यमंत्री से मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है,विधायकों के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे गए पत्र में दद्दन मिश्रा ने संजय सेतु बंदी पर गंभीर चिंता जताते हुए सेतु को क्षेत्र की “जीवनरेखा” बताया है। बता दें कि संजय सेतु श्रावस्ती,बहराइच, गोण्डा, बलरामपुर,सिद्धार्थनगर सहित अन्य जनपदों के आवागमन का है प्रमुख मार्ग है।

No comments: