गोण्डा - जिले के कर्नलगंज–हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जाम में खड़ी एक थार गाड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली से हल्की खरोंच लग गई। बताया जा रहा है कि मामूली टक्कर के बाद थार सवार तीन लोगों ने ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। थार वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले जाया गया। ऐसे में सवाल ये है कि क्या मामूली खरोंच के लिए सड़क पर कानून हाथ में लेना सही है और जाम की समस्या कब तक ऐसे ही बवाल की वजह बनती रहेगी?
स्थानीय लोगों ने रेलवे क्रॉसिंग पर लगातार लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान की मांग कीकर्नलगंज में जाम के बीच मामूली टक्कर से बवाल! जुटी भारी भीड़, मौके पर पहुंची पुलिस
No comments:
Post a Comment