गोण्डा - करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुदई पुरवा में अधिवक्ता सुभाष मिश्रा मर्डर मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन घटना का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर होने से अधिवक्ताओं में काफी नाराजगी है। ज्ञातव्य है कि ग्राम पंचायत दत्त नगर (सुदई पुरवा) निवासी अधिवक्ता सुभाष मिश्रा का पट्टीदारी में जमीनी विवाद चल रहा था, जिसमें उन्हें न्यायालय से जीत मिल गई थी। रविवार जमीन की कब्जेदारी को लेकर आपस में विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई, मारपीट के दौरान तीन लोग घायल हो गए,वहीं गंभीर रूप से घायल सुभाष मिश्रा ने दम तोड़ दिया। मामले में अधिवक्ताओं के दबाव को देखते हुए पुलिस नामजद तीन हत्याभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से सोमवार को अधिवक्ता भड़क गए और कोतवाल करनैलगंज तथा हल्का दारोगा के निलंबन की मांग शुरू कर दी।
Feb 23, 2026
अधिवक्ता हत्याकांड में मुख्य आरोपी फरार, कोतवाल के निलंबन की उठी मांग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment