Feb 7, 2026

आयोजित हुआ सालाना फातिहा



करनैलगंज/ गोण्डा - हर साल की तरह इस साल भी शुक्रवार की रात्रि मोहम्मद जकीउल्लाह शाह डॉक्टर मोहम्मद सलमान के आवास ग्राम जहाँगीरवा के मजरा लोहारनपुरवा में हजरत कफीलुल्लाह शाह बड़े बाबा जी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना फातिहा बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। जहाँ नये पुरवा से देर शाम हज़रत कफीलुल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह के नाम का गागर उठाया गया जो कि डॉक्टर सलमान के घर पर लाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनवारुल हक़ शाह पप्पू मियाँ सज्जादा नशीन दरगाह बाबा शहीद मर्द रहमतुल्लाह अलैह रहे। कार्यक्रम की शुरुवात महफिले मीलाद से किया गया। मध्य रात्रि से सूफियाना कव्वाली का दौर शुरू हुआ जहां कव्वालों ने पूरी रात्रि कव्वाली सुनाकर लोगों का  खूब मन मोहा। इस मौके पर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखने को मिली।कार्यक्रम में मुहम्मद फाख़िर,गुड्डू मियाँ,शानू मियाँ,गुलजार मियाँ,जमील अहमद, जाहिद हुसैन उर्फ मुल्ला प्रधान,गुल मुहहम्मद,संतराम विश्वकर्मा,अजीज अहमद,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments: