Feb 7, 2026

SPEL प्रोग्राम फेज-3 के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा व्यावहारिक पुलिस प्रशिक्षण




गोण्डा - शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में Student Police Experiential Learning (SPEL) Program के तृतीय चरण (फेज-3) का संचालन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत माह दिसम्बर 2025 से माह फरवरी 2026 तक छात्र-छात्राओं को “माई भारत पोर्टल” पर पंजीकरण कराकर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में थाना छपिया क्षेत्र में जनपद के नोडल अधिकारी (NSS) द्वारा नामित छात्र-छात्राओं की सूची के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, नागरिक-पुलिस समन्वय, कानून व्यवस्था, यातायात नियमों, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं अनुशासन से संबंधित व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है, जिससे छात्र-छात्राओं में कानून के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं सामाजिक चेतना का विकास हो सके।


No comments: