Feb 23, 2026

चाइनीज माझे का कहर, जिला अस्पताल के डॉक्टर घायल, दिल्ली रेफर

अलीगढ़ - तमाम बंदिशों के बावजूद भी चाइनीज माझे का कहर जारी है, इस बार जिला अस्पताल के डॉ. चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए।
जिला अस्पताल के डॉक्टर फारुख अंसारी की गर्दन चाइनीज मांझे में फंस गई,हॉस्पिटल पहुंचते समय गर्दन में मांझा फंसा रहा। चाइनीज मांझे से बचाव में उनकी उंगली व हाथ घायल हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि डाक्टरों को सर्जरी के लिये उन्हें दिल्ली रेफर करना पड़ा। घटना बन्नादेवी थानाक्षेत्र अन्तर्गत रसलगंज की है।

No comments: