गोण्डा - आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद गोण्डा में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी द्वारा थाना मनकापुर क्षेत्रांतर्गत स्थित करोहा नाथ मंदिर परिसर का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, मेला क्षेत्र, अस्थायी दुकानों की व्यवस्था तथा आपातकालीन निकास मार्गों का गहन अवलोकन किया गया। संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी सतर्क एवं सक्रिय रहें।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए–
मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रभावी बैरिकेडिंग एवं रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाए।
संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की गहन चेकिंग की जाए
महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती की जाए।
भीड़ प्रबंधन हेतु कतारबद्ध दर्शन व्यवस्था लागू की जाए तथा लाउडहेलर के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाए।
पार्किंग स्थलों पर सुव्यवस्थित वाहन खड़े कराए जाए। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के माध्यम से अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा किसी भी भ्रामक सूचना का तत्काल खंडन किया जाए।
चिकित्सा सहायता एवं अग्निशमन विभाग से समन्वय स्थापित रखते हुए आपातकालीन व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाएं।
No comments:
Post a Comment