Feb 24, 2026

झारखंड में एयर एंबुलेंस विमान क्रैश, रांची से उड़ान के कुछ देर बाद टूट गया संपर्क , मलबा बरामद



लखनऊ - झारखंड में लापता हुआ मेडिकल चार्टर विमान के क्रैश होने की पुष्टि हो गई है। रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिये उड़ान भरने वाली एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से हड़कंप मच गया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक विमान में मरीज समेत कुल 7 लोगो के सवार होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान का संपर्क टूट गया था। संपर्क टूटने के बाद बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, इसी बीच तलाश के दौरान जंगल क्षेत्र में विमान का मलबा बरामद हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच कर राहत, बचाव कार्य में जुट गई। फिलहाल हताहतों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

No comments: