करनैलगंज/गोण्डा - भूमि विवाद में हुए खूनी संघर्ष में अधिवक्ता की हत्या कर दी गई, मामले में बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताक्ष कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब सुभाष मिश्रा खेत की जोताई करने पहुंचे तभी मौके पर विवाद हो गया।मृतक सुभाष मिश्रा के बेटे का आरोप है कि विपक्षी हरिशरण मिश्रा ने अपने साथियों संग खेत पहुंचकर हमला बोल दिया। पिता को बचाने दौड़े परिजनों को भी विपक्षियों ने जमकर मारा पीटा। हमले में घायल लोगों को सीएचसी भेजवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोण्डा रेफर कर दिया गया। गोण्डा में डाक्टर ने सुभाष मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो लोगों का इलाज चल रहा है। मामले में ए एसपी ने बताया कि जमीनी विवाद में अधिवक्ता सुभाष मिश्रा की हत्या हुई है, बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताक्ष की जा रही है। वहीं दिन दहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, गांव में भारी फोर्स तैनात है।
Feb 22, 2026
अधिवक्ता हत्याकांड में चार नामजद,दो हिरासत में
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment