Feb 15, 2026

महाशिवरात्रि पर्व पर आज शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भारी भीड़

लखनऊ - देवाधिदेव महादेव की उपासना के पर्व   महाशिवरात्रि पर देशभर के शिव मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
 यूपी के काशी विश्वनाथ धाम में लंबी लाइन लगी है,
वहीं महाशिवरात्रि पर काशी में कड़ी सुरक्षा के प्रबंध हैं।
लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर और प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में भीड़ लगी है। हरिद्वार में नीलकंठ महादेव व उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब है , प्रत्येक शिवालय में शिवभक्त शिव आराधना कर रहे हैं।

No comments: