गोण्डा - तेजी से बढ़ रही हृदय रोग की समस्या को देखते हुए संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश, गोंडा एवं उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, गोंडा के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क हृदय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 21 फरवरी, शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से पेंशनर्स कक्ष (जिलाधिकारी कार्यालय के निकट) आयोजित होगा।
संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के सहसंयोजक एवं शिविर के संयोजक के.बी. सिंह ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण हृदय रोग के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, विशेषकर बुजुर्गों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में हिंद मेडिकल कॉलेज, बाराबंकी एवं जैनश इनिशिएटिव्स संस्था के संस्थापक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। शिविर में हृदय संबंधी रोगों की जांच के साथ आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश मिनिस्टर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ,एवं पेंशनर्स संस्था
आयोजकों ने जनपद के पेंशनर्स एवं अन्य जरूरतमंद नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की
No comments:
Post a Comment