लखनऊ - सरकारी तालाब की पैमाइश के दौरान विवाद हो गया, फायरिंग में दोनों पक्षों से लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक मामला बख्शी तालाब क्षेत्र के दिगोई गांव से जुड़ा है,जहां ग्राम प्रधान आदर्श सिंह ने
तालाब पर बने आवासों को लेकर शिकायत की थी लेकिन आरोप यह भी है कि बिना पुलिस सुरक्षा के पैमाइश हो रही थी। पैमाइश के दौरान गोली चलने से मौके पर हड़कंप मच गया,प्रधान संघ अध्यक्ष आदर्श सिंह व अधिवक्ता अनुज सिंह पर गोली चलाने का आरोप है। मामले में दोनों पक्षों से कई लोगों के घायल
होने की खबर है। दोनों पक्षों द्वारा बीकेटी थाने में तहरीर दी गई है।
No comments:
Post a Comment