लखनऊ - उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में प्रत्याशी के रूप में मजबूती से ताल ठोकते हुए अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया , उन्होंने कहा अधिवक्ताओं का संघर्ष उनका व्यक्तिगत संघर्ष होगा। सुरेश मिश्रा ने उक्त बातें शनिवार को राजधानी के चेंबर प्लॉट नंबर–5, ब्रज धाम, जानकीपुरम गार्डन, लखनऊ स्थित आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
पत्रकारों से मुखातिब होते हुए सुरेश मिश्रा ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण जन्मभूमि एवं सनातन सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं ,एक साधारण अधिवक्ता के रूप में अधिवक्ता समाज की वास्तविक समस्याओं से विधिवत परिचित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव में जीत हासिल करना ही नहीं, बल्कि अधिवक्ता साथियों के कल्याण, सम्मान व सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्य करना है।
मीडिया से बात करते हुए अधिवक्ता सुरेश मिश्रा मिश्रा ने अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि वह अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा योजना की पुनर्बहाली सुनियोजित पेंशन प्रणाली, जूनियर अधिवक्ताओं हेतु वित्तीय सहयोग एवं प्रशिक्षण सहायता, अधिवक्ता वेलफेयर फंड को मजबूत करन, तथा प्रत्येक जिले में अधिवक्ताओं के लिए समुचित सुविधाएं एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा, “मैं विश्वास दिलाता हूं कि मेरा हर कदम और हर प्रयास केवल अधिवक्ता हित के लिए समर्पित रहेगा। मैं आप सभी के एक-एक मत का सम्मान करता हूं और आशा करता हूं कि आप मुझे अपना प्रतिनिधि चुनकर अधिवक्ताओं की इस लड़ाई को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।”
अंत में उन्होंने अधिवक्ता साथियों से अपील करते हुए कहा कि बार काउंसिल उत्तर प्रदेश चुनाव में उनका चुनाव क्रमांक 299 है पर प्रथम वरीयता का आशीर्वाद रूपी मत देकर विजयी बनाये आप सभी साथियों से अधिवक्ता हित में समर्थन की अपेक्षा के साथ-साथ विनम्र निवेदन हैं।
उक्त कार्यक्रम में भारतीय जाट सभा लखनऊ के मीडिया प्रभारी एवं सहकार भारती के सह मीडिया प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह ने अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया।
No comments:
Post a Comment