Dec 16, 2025

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलिया के शातिर अपराधी अर्जुन सिंह को गोली मारकर लंगड़ा बनाया

 बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलिया के शातिर अपराधी अर्जुन सिंह को गोली मारकर लंगड़ा बनाया

बहराइच, 16 दिसंबर 2025: बहराइच पुलिस ने एक और शातिर अपराधी को सबक सिखाया। बलिया का कुख्यात बदमाश अर्जुन सिंह, जो चोरी की KTM बाइक पर नेपाल की ओर भाग रहा था, पुलिस की गोली से लंगड़ा हो गया। थाना रामगांव की पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में मल्हीपुर इलाके में मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।आरोपी पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर क्षेत्र में अपना ठिकाना बनाए हुए था। नेपाल पुलिस की घेराबंदी के दौरान हुई इस मुठभेड़ में अर्जुन सिंह घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है।पुलिस के अनुसार, अर्जुन सिंह लंबे समय से फरार था और चोरी-छिनैती जैसे अपराधों में लिप्त रहा है। इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में दहशत फैल गई है।

No comments: