Dec 11, 2025

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत शारदा इंटर कॉलेज बुबकापुर में महिला सुरक्षा व साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत शारदा इंटर कॉलेज बुबकापुर में महिला सुरक्षा व साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 फखरपुर बहराइच,मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत शारदा इंटर कॉलेज, बुबकापुर थाना फखरपुर जनपद बहराइच में मिशन शक्ति/एंटी रोमियो अभियान के तहत बालक एवं बालिकाओं के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साइबर अपराध और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के प्रति युवाओं को जागरूक किया गया तथा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। बालिकाओं से उनकी समस्याओं को समझते हुए महिलाओं से संबंधित अपराधों के लिए उपलब्ध टोल फ्री नंबर जैसे 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 एवं साइबर अपराध शिकायत हेतु 1930 की जानकारी साझा की गई, जिससे वे आवश्यक मदद ले सकें।मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम के सदस्य उप निरीक्षक श्यामसिंह यादव, कांस्टेबल अजय यादव, महिला आरक्षक कुसुम चौधरी एवं कीर्ति देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।


No comments: