परोपकार से जीवन में सुख की अनुभूति: हिंदू युवा वाहिनी ने 500 असहायों को वितरित किए कंबल
फखरपुर (बहराइच), चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज परिसर में हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक सदस्य सुभाष दीक्षित के नेतृत्व में असहाय व निराश्रित 500 लोगों को कंबल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक एडवोकेट रामछबीले शुक्ल व विशिष्ट अतिथि एसओ संजीव सिंह चौहान रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन का उद्देश्य गरीबों व वंचितों की मदद करना है। सामाजिक कार्य भेदभाव समाप्त करते हैं तथा सनातन धर्म प्राकृतिक रूप से समाज कल्याण करता है। एसओ चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता का संदेश देते हैं व गरीबों को संबल प्रदान करते हैं। अभयराज सिंह ने कहा, "मनुष्य वही है जो परोपकार करे। इससे जीवन में सुख की अनुभूति होती है।"कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता ने किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शुक्ल, महामंत्री श्यामजी त्रिपाठी, एडवोकेट अनिल शुक्ला, अभयराज सिंह, सुभाष दीक्षित, राहुल गौड़, महेश सिंह, मुकेश पाठक, लल्ला महराज, सुनील शुक्ल, संदीप अवस्थी, महेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment