बहराइच: चुनाहा सरकारी स्कूल में 200 घुमंतू परिवारों को कम्बल वितरित
बहराइच, 14 दिसंबर 2025: जिले के ग्राम राजाहेहवा अंतर्गत चुनाहा सरकारी स्कूल में रविवार को एक सराहनीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। घुमंतू जनजाति परिषद के प्रांत धर्म आस्था प्रमुख अमर सिंह जी, पंकज जी एवं बहराइच जिला संयोजक सुंदरलाल शिल्पकार की उपस्थिति में बढ़ती ठंड से प्रभावित 200 घुमंतू परिवारों को गर्म कम्बल वितरित किए गए।कार्यक्रम में नट, शिल्पकार, पूछबंधीय, बहना, महौत, पत्रकट्टा आदि समुदायों के परिवार शामिल हुए। ये परिवार ग्राम सभा सिंगाही, बिलौला काजीजीपुर, पखरपुर, बेडनापुर, टेपरा, गधा मार, बैकुंथा आदि क्षेत्रों से आए थे।
सर्दी के मौसम में गरीब घुमंतू परिवारों को राहत पहुंचाना।चुनाहा सरकारी स्कूल, ग्राम राजाहेहवा। स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक पहल की खूब तारीफ की।


No comments:
Post a Comment