लखनऊ - त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की सुरक्षा में चूक होने का मामला सामने आया है, जहां मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक होटल में फर्जी IRS अधिकारी सीएम से मिलने पहुंच गया और सुरक्षा कर्मी जब तक कुछ समझ पाते फर्जी अधिकारी मुख्यमंत्री के रूम तक पहुंच गया। फिलहाल सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक कर गहन चेकिंग की और विभूतिखंड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया। उसके वाहन चालक की पुलिस तलाश कर रही है । आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी प्रशांत मोहन के रूप में हुई।
Nov 3, 2025
सीएम की सुरक्षा में चूक, फर्जी IRS अफसर भेजा गया जेल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment