गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना परसपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-464/25, धारा 85,80(2) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों- 01. विपुल कुमार कश्यप, 02. रवि कश्यप को ग्राम बढईन पुरवा आटा से गिरफ्तार कर लिया गया।
बीते 14.11.2025 को वादिनी मंतूरा देवी पत्नी महेश कुमार निवासी ग्राम डोमा अहलाद, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी पुत्री का विवाह लगभग 06 वर्ष पूर्व विपुल पुत्र दिनेश निवासी बढई पुरवा, थाना परसपुर से हुआ था। शादी के बाद से ही मेरी पुत्री को उसके पति व परिजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था तथा आज दिनांक 14.11.2025 दहेज की मांग के चलते प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में नामजद 04 अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 16.11.2025 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्तगण- 01. विपुल कुमार कश्यप(पति), 02. रवि कश्यप (देवर) को ग्राम बढईन पुरवा आटा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. विपुल कुमार कश्यप पुत्र दिनेश कुमार नि0 ग्राम बढईन पुरवा आटा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।
02. रवि कश्यप पुत्र दिनेश कुमार नि0 ग्राम बढईन पुरवा आटा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-464/25, धारा 85,80(2) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 अमन कन्नौजिया
02. का0 सुबेन्द्र।
03. का0 योगेन्द्र।
No comments:
Post a Comment