Nov 8, 2025

गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त सनी सिंह को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा - प्रभारी निरीक्षक कौड़िया गोविन्द कुमार मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि सूचना मिली कि कप्तान सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह निवासी सेहरिया थाना वजीरगंज एक शातिर अपराधी है, जो संगठित गिरोह बनाकर हत्या की कोशिश, लूट आदि अपराध करता है। गिरोह के सदस्य अभय सिंह, गुलशन सिंह, सनी सिंह, आशीष सिंह व रंजीत कुमार हैं। उक्त गिरोह का कृत्य उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के अन्तर्गत दण्डनीय पाया गया। गिरोहचार्ट तैयार कर अनुमोदन उपरान्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना प्र0नि0 को0 देहात द्वारा की जा रही थी। जिसमें आज दिनांक 11.08.2025 को को0 देहात की पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर सनी सिंह उर्फ रजनीश सिंह को ग्राम ठोरहंस महिपतसिंह पुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर  न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त
01. सनी सिंह उर्फ रजनीश सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी ठोरहंस महिपतसिंह पुरवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-221/25, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. प्र0नि0 संजय कुमार सिंह 
02. व0उ0नि0 कमल शंकर चतुर्वेदी
03. उ0नि0 अक्षय कुमार चौधरी
04. हे0का0 प्रमोद विश्वकर्मा
05. हे0का0 छोटेलाल जायसवाल
06. हे0का0 शैलेन्द्र यादव
07. हे0का0 रमेश यादव 
08. का0 जागेश्वर गौड़

No comments: